ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa / लेक्चरर के सुनसान घर में चोरों ने मचाया आंतक, कैश सहित लाखों के...

लेक्चरर के सुनसान घर में चोरों ने मचाया आंतक, कैश सहित लाखों के जेवरात की चोरी

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बिहार में बढ़ती जा रही है। चोर बंद घर को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां लाखों की चोरी हुई है।

06-Jan-2025 10:10 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में भी चोरों का आतंक इन दिनों जारी है। दरअसल इस बार चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी वार्ड 13 स्थित सुनसान घर को निशाना बनाया है। इस घर में घुसकर लाखों के जेवरात सहित कैश और कीमती सामानों की चोरी की गयी है। पीड़ित सपरिवार नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित अपने गांव में थे। 


इसी दौरान भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना का पता चलने पर पीड़ित गृहस्वामी ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया और चोरों का पता लगाने की कोशिश की गयी। इस मामले में पीड़ित उदय शंकर नटवर ने बताया कि वो अपने गांव चला गया था। 


जहाँ पत्नी लक्ष्मी कुमारी मोहनपुर मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। उन्होंने बताया कि मां को भी गांव साथ ले गया था। पीड़ित सोनवर्षा विराटपुर स्थित महिला कालेज में लेक्चरर ने बताया कि जब घर आया तो चोरी की घटना का पता चला। मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दरवाजे का ग्रिल खुला हुआ था। सभी कमरा खुला हुआ था और अंदर स्टील अलमारी भी खुला हुआ था, सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी और बक्से में रखा हुआ डेढ़ लाख रुपये गायब था। 


इसके अलावा करीब दो लाख रुपये के जेवरात, मंहगे कपड़े व अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की गयी  फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।