25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Jan-2025 02:52 PM
By First Bihar
bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की घटना निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पैदल आए बदमाशों ने युवक को घर से कुछ दूर गोली मारी और भाग निकले। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में ताश का खेल देख रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। बिथान के सिहमा गांव में बदमाशों ने युवक बिट्टू कुमार (25) की गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। गोली युवक की गर्दन में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पैदल आए बदमाशों ने युवक को घर से कुछ दूर गोली मारी और भाग निकले।
बताया जा रहा है कि, युवक अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक चौपटिया के पास ताश का खेल देख रहा था। उसी समय पैदल आये बदमाशों ने उसे गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी, बिथान थाना अध्यक्ष राजूकुमार के अलावा हसनपुर थाना व लरझा घाट थाना की पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस हत्या कारण तलाशने में जुट गयी है। हालांकि,डीएसपी ने कहा कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बदमाशों ने इस घटना को किस कारण इस वारदात को अंजाम दिया। मरनेवाले युवक की बदमाशों से क्या अदावत थी इसका भी खुलासा नहीं हो सका है। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर समस्तीपुर के एसपी को बुलाने और हत्यारे को अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।