ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

BIHAR NEWS : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट; घास काट के विवाद से जुड़ा है मामला

BIHAR NEWS : सहरसा से एक दिलदहलाने वाला खबर निकल कर समाने आ रहा है। जहां एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र स्थित एक गांव ...

BIHAR NEWS

08-Jan-2025 01:53 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दिलदहलाने वाला खबर निकल कर समाने आ रहा है। जहां एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की नाबालिग लड़की साथ दो लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 


जबकि, इस मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घास काट कर लौटने के दौरान कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। लड़की ने घर आकर परिजनों को जानकारी दिया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी हुई। 


बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने पर एसपी हिमांशु भी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन किया। वहीं सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को लड़की घास काटने गई थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। 


इसी दौरान लड़की बासबिट्टी में बेसुध मिली। जिसके बाद उसे घर लाया गया और पतरघट थाना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। 


देर रात लगभग तीन बजे पीड़िता ओर आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और मेडिकल दोनों विधि से साक्ष्य जुटाया जा रहा है। 


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घास काटने के बाद वह घर आ गई थी। जिसके बाद खेत में पटवन कर रहे भाई को उसका मोबाईल देने गई थी। खेत पर उसको मोबाईल देकर वापस लौट रही थी तो आरोपियों ने जबरदस्ती ले जाकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने कहा कि घटना के बाद आरोपी के परिजन देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इधर सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच होने के बाद उसे पुलिस कर्मी अपने साथ बयान के लिए न्यायालय ले गए। जहां पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।