ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म

Home / bihar / saharsa-news / Road Accident in Bihar: दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत,...

Road Accident in Bihar: दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल से लौटने के दौरान हादसा

21-Mar-2025 07:04 PM

By RITESH HUNNY

Road Accident in Bihar:  खबर सहरसा से है, जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग के बलुआहा पुल के समीप तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने एक बाFक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जख्मी युवक को डायल 112 की पुलिस ने सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां जख्मी की इलाज के क्रम में मौत हो गई।


मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान महिषी थाना अंतर्गत ऐनी, वार्ड नंबर 6 निवासी राम प्रसाद चौपाल के 19 वर्षीय पुत्र सर्वजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। 


मृतक के पिता रामप्रसाद चौपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गंगा शर्मा की बहु को रात प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसकी बहु सहरसा सदर अस्पताल चली गयी और पड़ोसी गंगा शर्मा को बाइक पर बिठाकर सर्वजीत सदर अस्पताल चला गया। इसके बाद उसको एक नवजात शिशु का जन्म भी हुआ, जो काफी गंभीर स्थिति के मद्देनजर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


पड़ोसी गंगा शर्मा नवजात बच्चे को लेकर एंबुलेंस से आगे निकल गए। उसके बाद सर्वजीत अपनी बाFक लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग में बलुआहा पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सर्वजीत को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।