साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
23-Feb-2026 08:59 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। अब तो ये लोग होली की तैयारी में लग गये हैं। शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि इनके अंदर कानून का भी डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि धंधेबाज आए दिन शराब के साथ पकड़े जा रहे हैं।
ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। विदेशी शराब की बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। अंग्रेजी शराब को होली में खपाने के मकसद से लाया गया था। लेकिन किस्मत ठीक नहीं थी और होली से पहले ही पूरा माल पकड़ा गया। पकड़ी गई शराब की इस खेप की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान चालक और तस्कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सिमरी बख्तियापुर पुलिस ने गिट्टी लदे हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वहीं एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस की आने की भनक लगते ही चालक व तस्कर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस पूरे मामले को लेकर सिमरी बख्तियापुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अहले सुबह हीं सूचना प्राप्त हुई कि चकभारो गर्ल्स स्कूल से पूरब की दिशा में एक हाईवा ट्रक लगी हुई है। जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया है। सूचना के सत्यापन उपरांत एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
जिसमें एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के साथ साथ सर्किल इंस्पेक्टर मु. सुजाउद्दीन, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा दयानंद महतो, विकास कुमार सिंह, अंजली कुमारी, पीटीसी सुभाष कुमार, मनोज कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया। जिसके बाद जैसे ही पुलिस टीम उक्त स्थल पर पहुंची कि पुलिस को आता देख वाहन चालक व शराब तस्कर सहित दस से पंद्रह लोग इधर उधर भागने लगे। हालांकि पुलिस के द्वारा खदेड़कर भाग रहे सभी लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कर सभी लोग भागने में सफल रहे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा हाईवा ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से अलग अलग ब्रांड के 432 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने हाईवा वाहन और उसके समीप लगी एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।
''होली पर्व को लेकर शराब का किया जा रहा था भंडारण''
पुलिस सूत्रों के अनुसार आगामी होली पर्व को लेकर शराब की बड़ी खेप सिमरीबख्तियारपुर मंगवाई गई थी। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने शराब तस्कर के मंसूबे को नाकाम साबित करते हुए 432 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर शराब तस्कर की कमर तोड़ दी। पकड़े गए शराब की कीमत करीब पचास लाख बताई जा रही। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि हाईवा ट्रक के मालिक व उसके चालक के साथ साथ पिकअप वाहन के मालिक व उसके चालक सहित करीब पंद्रह अज्ञात लोगों पर सिमरी बख्तियापुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सभी फरार हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
''पिकअप वैन से शराब को खपाने की थी तैयारी'
सिमरी बख्तियापुर पुलिस द्वारा हाईवा के समीप से एक पीकअप वाहन जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी पीकअप वाहन से शराब की खेप को खपाने की योजना शराब तस्करों द्वारा बनाई गई थी। आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मु. सुजाउद्दीन, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा विकास कुमार, सलखुआ थानाध्यक्ष संजना कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।