ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

सहरसा: दवा लेने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, मनोज मुखिया दवाई लाने के लिए पांच अन्य लोगों के साथ टेम्पू से सहरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कहरा कुटी के पास टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar

16-Aug-2025 05:13 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहरा कुटी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के अधरी गांव निवासी देवु मुखिया के पुत्र मनोज मुखिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज मुखिया दवा लेने के लिए अन्य पांच लोगों के साथ टेम्पू से सहरसा की ओर आ रहे थे। रास्ते में कहरा कुटी के पास अचानक हादसा हो गया।


 टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का ईलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। दुसरे घायल की पहचान बरसम गॉव निवासी सियासरण के पुत्र दिलीप महतो के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।