ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ... Love Story: 72 की उम्र में फिर धड़का ‘लव गुरु’ का दिल! जूली के बाद अब ‘जानू’ की एंट्री, कहा तुम प्यास जगा सकती हो... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा सामाजिक समरसता के दुश्मन: शख्स ने UGC कानून के बहाने सवर्ण समाज की एक जाति विशेष पर अपशब्दों की कर दी बौछार.., शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार में भीषण सड़क हादसा: सीओ समेत पांच लोग घायल, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

Bihar Road Accident: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर में एनएच-107 पर भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी मोहन शर्मा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Bihar Road Accident

19-Feb-2026 01:25 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवाहाट–सिमरीबख्तियारपुर एनएच-107 पर भौरा पुल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी सहित लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सभी लोग पटना से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो भौरा पुल के पास पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


घायलों में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, बंटी शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी मोहन शर्मा के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।