SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर - 34, कृष्णा नगर में एक चार मंजिला में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में कार्यरत इंद्रदेव यादव के मकान में आग लग गई। आग मकान के नीचे में सुमन साड़ी के गोदाम में लगी है। 


गोदाम में कंबल, साड़ी सहित ठंड के कपड़े रखे हुए थे। जिसमें आग पकड़ते ही आग पूरी तरह पूरे मकान में पकड़ लिया। लगभग दो घंटे के बाद आग की लपटे जब बाहर निकली तब लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़िया मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। 


आग की भयावह स्थिति को देखते हुए दमकल की और गाड़िया मंगवाई गई। लोगो ने बांस और ईट पत्थर से गोदाम का शटर तोड़ा। गृहस्वामी छठ पूजा में अपने गांव गए हुए थे। आसपास के लोग अपने घरों से सिलेंडर निकाल कर दूसरे जगह भेज दिये। सदर थाना ओर टीओपी टू पुलिस लोगो को आवाजाही रोकने में जुटे हैं। घटना में लाखो की संपति जलकर राख हो गया है। हालांकि स्पष्ट जानकारी आग पर काबू पाने के बाद ही पता चलेगा। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था।