BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
31-Aug-2025 07:59 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां जिले के भेलवा गाँव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष के पांच लोगों को बेहरमी से पिटाई की गई। सभी जख्मी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं, इसमें एक की हालत नाजुक है।
घायलों में 55 वर्षीय नूर मोहम्मद, 35 वर्षीय मरियम खातून, 25 वर्षीय मोहम्मद जैनुल, 30 वर्षीय मोहम्मद इसराइल और 25 वर्षीय नुसरत प्रवीण शामिल है। दो महिला शामिल है। सभी घायल सहरसा नगर निगम के भेलवा वार्ड नंबर 3 के रहने वाले हैं। घायल के परिजन मो. सज्जिम ने बताया कि 10 कट्टा जमीन के विवाद को लेकर रविवार को मारपीट हुई।
उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद रहीम, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद मोहर्रम के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन की आज नापी कराई जा रही थी, उसी दौरान मोहम्मद अलाउद्दीन का बेटा ने अभद्र गाली गलौज करने लगा और जिसका विरोध करने पर इरशाद ने लाठी फरसा बांस और रॉड से हमला कर दिया। जिसमें 55 वर्षीय नूर मोहम्मद के पैर को फैक्चर हो गया। जबकि अन्य महिला और युवकों को भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद उनके अन्य सदस्यों द्वारा घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।