BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
20-Jun-2025 02:19 PM
By RITESH HUNNY
Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा स्टेट हाईवे 17 के मुरली मोड़ से लगभग 200 मीटर पीछे हुआ है। मृतकों की पहचान बघवा निवासी संजीव कुमार यादव के 19 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार और नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवकों की गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ-साथ ही चलते थे।
जानकारी के अनुसार, रोशन अपनी बाइक से अपने दोस्त सोनू को लेकर बलुआहा बाजार घरेलू कार्यों के लिए गया था। वापसी के दौरान बाइक की टक्कर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से हो गई, जिससे दोनों युवकों को गंभीर सिर में चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस हादसे ने दोनों परिवारों में मातमी सन्नाटा फैला दिया है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को आवेदन मिलने पर आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना से क्षेत्रवासियों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।