ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / सहरसा में स्विफ्ट कार से 55 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गाड़ी लॉक...

सहरसा में स्विफ्ट कार से 55 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गाड़ी लॉक कर फरार

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज में पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से करीब 2 क्विंटल 18 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर कार को निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास फंसा छोड़कर फरार हो गया।

26-Aug-2025 10:33 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां पुलिस कप्तान हिमांशु के निर्देश पर जिले भर में नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोनवर्षा राज पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। दरअसल सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने सोनवर्षाराज-माली मुख्य मार्ग में निर्माणधीन टॉल प्लाजा के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से करीब दो क्विंटल अठारह किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। 


जिसकी अनुमानित कीमत 50-55 लाख रुपया बतायी जा रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कार पर सवार तस्कर मौके से गाड़ी छोड़ फरार होने में कामयाब रहे। मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षाराज - माली मुख्य मार्ग में निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के समीप वाहन जांच के दौरान सोनवर्षा राज की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। 


पुलिस को देख कार सवार तेज गति से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान भाग रहे तस्कर की गाड़ी निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के समीप सड़क पर जमा मिट्टी के टीले में फंस गयी। गाड़ी फंसने के बाद कार सवार तस्कर मौके पर ही गाड़ी को लॉककर फरार होने में सफल रहा। जिसके बाद मौजूद पुलिस ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को दी। 


सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार व बीडीओ अमित आनंद की मौजूदगी में स्विफ्ट डिजायर कार बीआर 11 एडी 1303 के गेट के लॉक को तोड़े जाने व तलाशी में कार के अंदर छुपाकर रखे सात बोरे से करीब दो क्विंटल अठारह किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा व कार को जब्त कर थाना ले जाया गया। उक्त मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि फरार तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा।

news imagenews imagenews image