BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
20-Jun-2025 12:23 PM
By RITESH HUNNY
Road Accident: बिहार के सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की घटना है। बताया जा रहा है कि सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग में तिलावे धार पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक चालक डिवाईडर से टकरा गया। इस हादसे में बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुमार साह डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष मोहनपुर, ढोली वार्ड नंबर 8 के निवासी थे और बलवाहाट स्थित ग्रामीण बैंक में चपरासी के पद पर दैनिक मजदूर के रूप में कार्यरत थे। मृतक के भतीजे राजकुमार ने बताया है कि संतोष अपनी बहन के घर बैजनाथपुर जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के कारण वह बाइक सहित डिवाइडर से भिड़ गए और गंभीर चोटों के चलते उनका निधन हो गया।
घटना की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह परिजनों को चौकीदार के माध्यम से दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे हैं, दो लड़के और एक लड़की, जिनका भरण-पोषण संतोष की कमाई पर निर्भर था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में छानबीन तेज कर दी है।
बैजनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस हादसे ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटना रोकने के उपायों पर पुनः सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोग और परिजन संतोष के आकस्मिक निधन से सदमे में हैं और पुलिस से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही, इस दुखद हादसे ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।