Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी सस्पेंड; जानिए क्या है पूरा मामला Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
10-Mar-2026 10:50 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है। ताजा मामला शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित उचित नगर इलाके से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उचित नगर निवासी अनिल झा, जो खादी भंडार के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। परिवार गांव में आयोजित एक मुंडन समारोह में भाग लेने गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद पड़े घर को निशाना बनाया और मौका पाकर घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।
बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के अंदर घुसते ही कमरों की तलाशी शुरू कर दी और अलमारी सहित अन्य जगहों पर रखे कीमती सामान को निकाल लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और घर में रखे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि अनिल झा की पत्नी के लगभग तीन भरी सोने के जेवरात के अलावा बहू और बेटी के अन्य आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी तब सामने आई जब घर की बहू और बेटी वापस घर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। घर की हालत देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे नकद पैसे और जेवरात गायब थे। इसके बाद तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई।
चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के इलाके में सुराग तलाशने का प्रयास किया गया, हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
पुलिस का कहना है कि चोरों ने पहले यह सुनिश्चित किया कि घर में कोई मौजूद नहीं है, उसके बाद ही घटना को अंजाम दिया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले से घर की रेकी की होगी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।
इस संबंध में सदर अस्पताल पुलिस पिकेट के थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।