BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
14-Aug-2025 09:12 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के नहरवार पंचायत में करीब दो लाख रुपये की लागत से बना बांस का चचरी पुल 14 अगस्त को वीआईपी सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। नगरवार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने बताया कि नहरवार गांव को मैना गांव से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर तीन वर्ष पूर्व करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण हुआ था। लेकिन पुल के सामने एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने के कारण वह पुल अभी तक उपयोग में नहीं आ पाया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की आवागमन समस्या को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने अपने निजी कोष और सहयोगियों की मदद से करीब 400 फीट लंबा बांस का चचरी पुल तैयार कराया है। यह पुल नहरवार और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत देगा। मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार ने बताया कि यह चचरी पुल पूरी तरह से निःशुल्क आम जनता के लिए खुला रहेगा और इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पुल का सही उपयोग करें और इसे संरक्षित रखें।
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, जो इस क्षेत्र के प्रतिनिधि भी हैं, आज इस पुल का उद्घाटन करेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देंगे। इसके साथ ही, मुकेश सहनी ने घोषणा की है कि वे जल्द ही उस तीन करोड़ रुपये के पुल के एप्रोच पथ के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करेंगे, ताकि वह पुल भी जल्द से जल्द चालू हो सके। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में उनकी आवागमन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।