Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
18-Sep-2025 04:59 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: देर रात में मोबाइल पर पत्नी से बात करते-करते एक युवक ने गले में फंदा लगा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक जब से लव मैरिज किया था, तब से उसकी बीवी ने ससुराल में कदम नहीं रखा। जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था।
घटना सहरसा के सुलिंदाबाद वार्ड संख्या 43 की है जहां एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सजीबुल रहमान के बेटे मो. आरज़ू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक देर रात मुरादाबाद निवासी ससुर मोहम्मद इरफान की बेटी और पत्नी गुलाप्सा प्रवीण से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। तभी अचानक युवक कमरे में गमछा लगाकर गले में फांसी लगा ली।
बुधवार की देर रात करीब 1 बजे मृतक की छोटी बहन ने खिड़की से देखा तो भाई आरज़ू फंदे में झूल रहा था। उसने शोर मचाया तो सोये परिजन इकट्ठा हुए जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि साल 2023 में आरज़ू ने गुलाप्सा प्रवीण से लव मैरिज की थी। शादी के बाद पत्नी कभी भी ससुराल नहीं आई थी। इसी कारण युवक मानसिक तनाव में रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।