BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
18-Feb-2025 12:39 PM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा मामला सामने आता है। जहां सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से सामने आ रहा है। जहां कार और टैम्पू में आमने -सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालाक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, खबर सहरसा से है। जहां जिले के दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बनगांव थाना क्षेत्र के मनोरी पुल के समीप कार और समान लदे पिकअप टेम्पू में आमने सामने टक्कर में हो गयी। जिसमें टेम्पू चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी एक निवासी 42 वर्षीय मिथिलेश यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कार और टैंपो में टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बनगांव थाना के थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी दल बल मौके पर पहुंच कार ओर टैंपो को जब्त कर लिया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कारवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के कारण मनोरी पुल के समीप सड़क कुछ गड़बड़ हुआ है, लगातार तीन चार घटना हो चुकी है।
इधर, कार में कई लोग सवार थे जो घटना के बाद फरार हो गया। लोगो ने बताया कि कार में सवार तीन चार लोग को भी हल्की चोट लगी है। इस बाबत बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि कार सवार कहां हैं और कौन कौन जख्मी है, कितने लोग जख्मी है कि कोई जानकारी उन्हें नहीं है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से कार मालिक का पता लगाया जा रहा है। वही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।