ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / सहरसा में युवक को मारी गोली, 20 घंटे बाद भी नहीं निकली गोली,...

सहरसा में युवक को मारी गोली, 20 घंटे बाद भी नहीं निकली गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

मॉल में काम करने के बाद घर लौट रहे युवक को बदमाशों ओवरटेक कर गोली मार दी। घटना के 20 घंटे बाद भी रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली निकाली नहीं जा सकी है। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

19-Jan-2025 06:52 PM

By RITESH HUNNY

saharsa crime news: शनिवार की देर रात एक युवक को बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी। जब 24 वर्षीय राहुल कुमार बाईक से घर लौट रहा था। मधेपुरा थाना क्षेत्र के सकड़पुरा के पास बदमाशों ने उनकी बाईक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की और जब राहुल भागने लगा तो अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी। घायल राहुल ने सुनसान इलाके से परिजनों को फोन कर मदद मांगी। 


मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहले मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले गये जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें सहरसा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां से भी रविवार दोपहर में रेफर किए जाने के बाद सहरसा सदर अस्पताल लाया गया। सहरसा सदर अस्पताल में एक्स-रे में पता चला कि गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है। डॉक्टर अनिल कुमार ने ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


घटना के 20 घंटे बाद भी गोली नहीं निकाली जा सकी थी। परिजन घायल राहुल को बेहतर ईलाज के लिए पटना ले गए हैं। घायल युवक मधेपुरा के एक मॉल में काम करता है। जहां से शनिवार की रात वो ड्यूटी ख़त्म होने के बाद बाईक से घर लौट रहा था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजन जहां राहुल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।