ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, तीन बच्चों के पिता...

Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, तीन बच्चों के पिता ने पांच बच्चों की मां से किया कोर्ट मैरिज; बीच सड़क घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: आजकल प्यार के अजब-गजब किस्से खूब सुनने को मिल रहा है. ऐसे ही एक मामला सहरसा से सामने आया है, जहां इश्क का शुमार तीन बच्चों के पिता पर इस कदर चढ़ा कि उन्होंने पांच बच्चों की मां के साथ शादी रचा ली.

24-Mar-2025 12:48 PM

By RITESH HUNNY

Bihar News: आजकल प्यार के अजब-गजब किस्से खूब सुनने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला सहरसा से सामने आया है, जहां इश्क का शुमार तीन बच्चों के पिता पर इस कदर चढ़ा कि उन्होंने पांच बच्चों की मां के साथ शादी रचा ली। दरअसल, सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र से एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।


मामला एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जो पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था, लेकिन इश्क में इस कदर डूबा कि उसने पांच बच्चों की मां से शादी रचा ली। राजेश कामत और रेखा देवी की प्रेम कहानी आंखों ही आंखों में शुरू हुई और धीरे-धीरे बातचीत तक पहुंच गई। प्रेम का जुनून ऐसा बढ़ा कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि, जब पहली पत्नी मीना देवी को इस बारे में पता चला, तो बवाल मचा हुआ है।  


मीना देवी ने अपने पति को दूसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद सौरबाजार के डिगा चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बीच सड़क पर ही पहली पत्नी ने अपने पति और उसकी नई दुल्हन पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। राहगीर भी इस नज़ारे को देखकर रुक गए—कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ तमाशबीन बनकर मजा लेने लगे।


पहली पत्नी मीना देवी का कहना है कि पति ने तीन बच्चों के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली, जबकि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी कराई थी, लेकिन उनके पति को इसकी कोई परवाह नहीं रही।


वहीं, दूसरी पत्नी रेखा देवी अपने बच्चों के साथ पति के घर पहुंची, तो पहली पत्नी का गुस्सा और भड़क गया। स्थिति ऐसी बन गई कि मीना देवी अपने बच्चों को लेकर सीधे थाना पहुंच गई और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। इस बीच, राजेश कामत का कहना है कि वह अपनी दोनों पत्नियों और सभी बच्चों को साथ रखना चाहता है। अब इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करेगी, यह देखने वाली बात होगी, लेकिन फिलहाल यह प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।