ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Home / bihar / सहारा इंडिया के निवेशकों का भुगतान नहीं होने का मामला सदन में उठा,...

सहारा इंडिया के निवेशकों का भुगतान नहीं होने का मामला सदन में उठा, BJP विधायक बोले.. एक्शन ले सरकार

15-Mar-2021 12:01 PM

PATNA : राज्य में सहारा इंडिया के निवेशकों को भुगतान नहीं किए जाने का मामला आज बिहार विधानसभा में उठा. विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इस मामले को उठाया. बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि निवेशकों को निवेश अवधि पूरी होने के बावजूद सहारा इंडिया की तरफ से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना कर रहे हैं.

बीजेपी विधायक के संजय सरावगी ने जिस स्पेसिफिक मामले के बारे में सवाल किया था उस पर वित्त मंत्री सर उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि जिससे निवेशक का भुगतान नहीं किया गया था उसको सहारा इंडिया की तरफ से भुगतान कर दिया गया है.

हालांकि बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इसे पूरे बिहार में सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए एक बड़ी समस्या बताया. बीजेपी विधायक ने कहा कि सहारा इंडिया में जिन लोगों ने भी निवेश किया है आज वह बहुत ही बुरी स्थिति का सामना कर रहे हैं. सहारा इंडिया की तरफ से निवेशकों को राशि मुहैया नहीं कराई जा रही है और लगातार टालमटोल किया जा रहा है. सरकार को इस मामले पर गंभीर होना चाहिए और एक्शन भी लेना चाहिए.