BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
03-Mar-2021 08:55 AM
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और तीन थानेदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पटना पुलिस ने 3 फरवरी को यह खुलासा किया था कि रोडवेज की मामूली घटना के बाद रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में ऋतुराज को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में ऋतुराज की पत्नी साक्षी ने पुलिस पर प्रताड़ित करने और जबरन उठाकर ले जाने के आरोप समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. साक्षी ने इस मामले में एसएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी किया और अब पटना सीजेएम कोर्ट में साक्षी का बयान दर्ज हो गया है.
आरोपी ऋतुराज की पत्नी साक्षी सिन्हा ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत में शपथ पत्र पर मंगलवार को अपना बयान दर्ज कराया. अपने बयान में परिवादी ने बताया है कि राम कृष्णा नगर, हवाई अड्डा और शास्त्री नगर के थानेदारों समेत आठ 10 पुलिसकर्मी 30 जनवरी को घर आए वह छोटी बच्ची को उतार दिया और मुझे शास्त्री नगर थाना ले आए. यहां SSP की मौजूदगी में मेरे साथ बदसलूकी की गई. मेरे प्राइवेट पार्ट पर मारा पीटा गया. इस मामले में साक्षी के वकील ने बताया कि परिवादी का बयान कोर्ट में ठीक से दर्ज नहीं किया गया. इसके लिए आवेदन दाखिल किया गया है जिस पर सुनवाई अब 8 मार्च को होगी.
साक्षी ने एसएसपी समेत पटना के 3 थानेदारों के खिलाफ न्यायालय में कंप्लेंट केस दर्ज कराई है. रुपेश मामले में ऋतुराज के बाद पटना पुलिस किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं कर पाई है. ऋतुराज की जमानत पर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी. एक वकील के निधन की वजह से सुनवाई अब 10 मार्च को होगी.