Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
13-Jan-2021 08:18 AM
PATNA : पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद सरकार की नींद उड़ी हुई है. पटना पुलिस के लिए यह हाई प्रोफाइल मर्डर केस सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. रुपेश हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसएसपी उपेंद्र शर्मा खुद एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं. इसमें सिटी एसपी सेंट्रल सचिवालय डीएसपी के अलावे शास्त्री नगर कोतवाली एयरपोर्ट सचिवालय थानेदार के साथ सेल अन्य टीम को लगाया गया.
इतना ही नहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ को भी जांच में जोड़ा गया है. पुलिस के आला अधिकारियों ने पटना पुलिस कप्तान को स्पष्ट मैसेज दे दिया है कि 24 से 48 घंटे में अगर इस केस के अंदर अपराधियों की पहचान नहीं हुई तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस वारदात को लेकर गंभीर है यह मामला इतना हाई प्रोफाइल है कि रूपेश की हत्या के बाद सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी ही सरकार के उन को कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है.
एयरपोर्ट के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की मंगलवार शाम तकरीबन 7:15 बजे हत्या कर दी गई थी. रुपेश की हत्या उस वक्त की गई जब वह अपने काले रंग की हेक्टर कार से पुनाइचाक स्थित अपार्टमेंट पहुंचे थे. पुनाईचक बलदेव भवन के पास कुसुम विला अपार्टमेंट में उनका फ्लैट है. 42 साल के रूपेश अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 में परिवार के साथ रहते थे. उन्होंने जैसे ही अपनी कार अपार्टमेंट के पास खड़ी की उसी वक्त घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. रूपेश को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां लगी. बाद में उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. छपरा के जलालपुर के रहने वाले थे. वह पटना एयरपोर्ट पर एयरलाइंस ऑपरेशन के अध्यक्ष भी थे. राजनीतिक गलियारे में भी उनके अच्छे संबंध थे हत्या के बाद एसएसपी सहित पटना पुलिस के तमाम अधिकारी मौके वारदात पर पहुंचे थे और बाद में आईजी संजय सिंह ने भी पुनाइचाक पहुंचे थे.