ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / रूपेश हत्याकांड : रितुराज को बनाया गया आरोपित, आज होगी कोर्ट में पेशी

रूपेश हत्याकांड : रितुराज को बनाया गया आरोपित, आज होगी कोर्ट में पेशी

12-Feb-2021 08:28 AM

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक महीना पूरा हो गया. रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी को कर दी गई थी लेकिन एक महीने बाद भी अब तक के पटना पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.अभी भी तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं. 

पटना पुलिस ने 3 फरवरी को यह खुलासा किया था कि रोडवेज की मामूली वारदात को लेकर रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने कर दी. मुख्य आरोपी ऋतुराज के खिलाफ पहले आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया लेकिन अब पटना पुलिस ने ऋतुराज को रुपेश सिंह हत्याकांड में आरोपित बनाने के लिए और इस हत्याकांड में उसे न्यायिक हिरासत में लेने के लिए कांड के आईओ ने एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में आवेदन दिया था. 

कोर्ट ने आवेदन को स्वीकृत करते हुए फुलवारीशरीफ जेल में बंद ऋतुराज को रुपेश सिंह हत्याकांड में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. जिसे फुलवारीशरीफ जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार को आरोपित ऋतुराज को कोर्ट में पेश करने की तिथि मुकर्रर की गई है. पुलिस ने अपनी डायरी में हत्या का कारण रोजरेज ही बताया है. 

बता दें कि ऋतुराज हत्याकांड में पटना पुलिस ने जो थ्योरी दी है, उसे रूपेश सिंह का परिवार सिरे से खारिज कर रहा है. बुधवार को भी रुपेश के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह में फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा था कि वह किसी भी कीमत पर यह मानने को तैयार नहीं कि रोडवेज की घटना में उनके भाई की हत्या हुई. परिवार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कह चुका है कि अगर एक महीने में पटना पुलिस कोई नतीजा नहीं दे पाती है तो इस मामले को सीबीआई जांच के लिए भेजा जाए. परिवार ने सीबीआई जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग रखी है.