ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
22-Aug-2025 08:32 PM
By First Bihar
SASARAM: भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अवर निबंधन अधिकारी विनय सौरभ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटना और भागलपुर में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। सासाराम में भी विनय सौरभ के ठिकाने पर छापेमारी की गयी। सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनुआर और गौरक्षणी इलाके में एक साथ छापेमारी हुई। भागलपुर और सासाराम में हुई छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति और जले हुए पांच लाख रुपये से अधिक के नोट बरामद किया है। EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विनय सौरभ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
बता दें कि भागलपुर के सब रजिस्टार विनय सौरभ सासाराम के ही रहने वाले हैं। EOU की टीम ने भ्रष्टाचार तथा अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति मामले में इन पर कार्रवाई शुरू की है। बताया जाता है कि 188 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का इनपर आरोप है। आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग ने 21 अगस्त को इस मामले में केस दर्ज किया है। जिसमें विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। जिसको लेकर भागलपुर सहित कई ठिकानों पर छापामारी हुई है। सासाराम की टीम ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया। विनय सौरभ के पिता सुनील सिंह यादव का कहना है कि आर्थिक अपराध की टीम उनके घर लगभग 5 घंटा से अधिक समय तक रही है। इस दौरान जमीन के कुछ कागजात भी अपने साथ ले गई।
भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने भागलपुर जिला निबंधन कार्यालय में तैनात अवर निबंधन विनय सौरव के कई ठिकानों पर छापेमारी की। दरअसल अवर निबंधक बिनय सौरभ के द्वारा अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सुचना EOU को मिली थी। जिसके बाद पटना से भागलपुर और सासाराम पहुंची ईओयू की टीम ने अवर निबंधक के निवास स्थल और जिला निबंधन कार्यालय में छापेमारी की। EOU को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां हाथ लगी है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि विनय सौरभ के भागलपुर स्थित आवास से करोड़ों की अवैध संपत्ति और 5 लाख से ज्यादा जला हुआ नोट बरामद हुआ है। फिलहाल ईओयू के अधिकारी आगे की कार्रवाई में लगे हैं।