ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / rohtas-news / Bihar News: मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा...

Bihar News: मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, सुबह एक 22 वर्षीय युवक की मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक मौत हो गई है.

13-Jun-2025 10:05 AM

By RANJAN

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक की अचानक मौत हो गई है। घटना सासाराम के  शिवसागर थाना क्षेत्र के खैरा कोच गांव में यह घटना आज यानि शुक्रवार सुबह हुई है। बताया जा रहा है कि आज पहले सुबह जब वह जोगिंग करने के लिए निकला तो अचानक मैदान में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई है।


मृतक की पहचान मचवार गांव निवासी राकेश कुमार पांडे उर्फ अनु पांडे के रूप में हुई है, जो एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॉन में कार्यरत था।  जानकारी के मुताबिक, राकेश रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। लेकिन खैरा कोच गांव के पास पहुंचते ही वह अचानक मैदान में गिर पड़ा। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिन्होंने तुरंत उसे सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


मौके पर पहुंचकर सासाराम सदर एसडीपीओ-1  ने परिजनों से बात की और जांच  शुरू कर दी है। शिवसागर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से मौत की आशंका जताई जा रही है।


परिजनों के अनुसार राकेश की तबीयत कल शाम से ही थोड़ी खराब थी, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकल गया। यह भी बताया गया कि राकेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था और एक मेहनती युवक था। अचानक इस प्रकार मौत की खबर से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।


परिजन रमेश पांडे ने बताया राकेश पढ़ाई और काम दोनों में बेहद गंभीर था। हमें भरोसा ही नहीं हो रहा कि वो अब हमारे बीच नहीं है। वहीं शिवसागर थानाध्यक्ष ने बताया है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट का निशान नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।