ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे सफाईकर्मी पिता-पुत्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा करूप गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सफाई कर्मी नगर निगम क्षेत्र में ड्यूटी के बाद अपने गांव खुडूनु कला लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे म

03-Jun-2025 10:12 PM

By First Bihar

ROHTAS: रोहतास जिले के सासाराम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बड्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा करूप गांव में एक तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे।


ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

मृतकों की पहचान निर्मल कुमार और उनके पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों चेनारी प्रखंड के खुडूनु कला गांव के निवासी थे। रोज़ की तरह वे सासाराम नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य संपन्न करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान झंझरा करूप गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


स्थानीयों ने की मदद, लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।


पुलिस कर रही जांच

बड्डी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।