ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, जीजा, साली और पत्नी की गई जान

Bihar News: सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा, साली और पत्नी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों की जान चली गई। परिजनों में कोहराम मच गया है।

24-Aug-2025 08:35 PM

By Ranjan Kumar

Bihar News: बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला तथा एक पुरुष है। 


बताया जाता है कि शंकर बिंद अपनी पत्नी प्रियंका देवी और अपनी साली मीना देवी को लेकर बाइक से कैमूर के मोहनिया से सासाराम के मुफस्सिल थाना के बनरसिया आ रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। हादसे में दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी।


तीसरे को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।