ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट

गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Bihar LPG Gas News: बिहार के सासाराम में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर कुछ ऐसा नजारा दिख रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है। सुबह होते ही खाली सिलेंडर लेकर लोगों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। रमजान के बीच अचानक बढ़ी इस भीड़ के पीछे आखिर क्या वजह है.

13-Mar-2026 11:39 AM

By First Bihar

Bihar LPG Gas News: देश में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर तरह–तरह की बात सामने आ रही हैं। इसी का असर अब बिहार के सासाराम में भी देखने को मिल रहा है। यहां शहर की अलग–अलग गैस एजेंसियों के बाहर सुबह होते ही लोगों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। कोई सुबह 5 बजे से ही कतार में लगा है, तो कोई उसके थोड़ी देर बाद पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।


सासाराम शहर में कई गैस एजेंसियों के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग एलपीजी सिलेंडर लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। लाइन इतनी लंबी है कि सड़क के किनारे तक लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस भीड़ में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं, जो सुबह से ही सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में घरों में सहरी और इफ्तार के लिए रोज खाना बनाना पड़ता है। अगर घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि लोग पहले से ही अपने खाली सिलेंडर को भरवाकर घर में रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि रमजान के दिनों में किसी तरह की दिक्कत न हो।


लोगों का यह भी कहना है कि इन दिनों ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव को लेकर गैस की किल्लत की अफवाह फैल गई है। इसी डर से लोग जल्द से जल्द गैस सिलेंडर भरवाकर घर में सुरक्षित रखना चाहते हैं। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अगर अभी सिलेंडर नहीं भरवाया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है।


हालांकि गैस एजेंसियों से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हर दिन ट्रकों के जरिए एजेंसियों पर सिलेंडर पहुंच रहे हैं और किसी तरह की कमी नहीं है। बावजूद इसके अफवाहों के कारण लोग घबरा कर बड़ी संख्या में एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।


सुबह से लाइन में खड़े कई लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी नंबर आने में काफी समय लग रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि उन्हें लंबे समय तक धूप और भीड़ में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से सिलेंडर लेकर खड़े हैं और अब भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।