ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

रोहतास के कोचस में घुस आया तेंदुआ, हमले में दो युवक घायल, इलाके में दहशत

रोहतास के सासाराम कोचस में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए के हमले में दो युवक घायल हो गए। इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

03-Dec-2025 08:33 PM

By RANJAN

ROHTAS: सासाराम के कोचस में आज दिन में एक तेंदुआ देखा गया है। कोचस बाजार के आसपास के इलाके में तेंदुआ को देखकर लोग दहशत में हो गए। इस दौरान तेंदुआ के हमले से दो युवक घायल हो गये। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं पूरे कोचस इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 


सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। तेंदुआ को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोग ईंट पत्थर से तेंदुआ पर हमला करने लगे। वहीं इस दौरान तेंदुआ किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। लोगों की डर से उसने पानी में छलांग लगाते हुए घर में घुसने का प्रयास करने लगा। जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, लोगों के दहशत बढ़ रही थी। 


आदमखोर तेंदुआ को देखकर लोग घबराए हुए हैं। कुछ लोग इसे चिता कह रहे हैं। सवाल उठता है कि आखिर तेंदूआ इस रिहाईसी इलाके में कैसे पहुंच गया?  यहां से कैमूर पहाड़ी का जंगल भी 60 से 70 किलोमीटर दूर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर तेंदुआ इस समतल मैदानी इलाके में कहां से आ गया? आशंका व्यक्त की जा रही है की नदी या नहर के किनारे-किनारे तेंदुआ कोचस इलाके में पहुंच गया। फिलहाल वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने में जुटा हुआ है। लोगों से अपील की गई है कि वह अपने मवेशियों, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित रखें।