किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
26-Aug-2025 05:42 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास में पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ट्रक ड्राइवरों ने मुख्य मार्ग को जामकर जमकर हंगामा मचाया। खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को ट्रक ड्राइवरों ने जाम कर दिया। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कोलकाता से दिल्ली जाने वाली सड़क को जाम कर दिया।
ट्रक ड्राइवर का कहना है कि इंटर स्टेट ट्रक लेकर जब वो बिहार में प्रवेश करते हैं तब काफी परेशान किया जाता है। यहां तक की यहां की पुलिस गंदी-गंदी गालियां देते हैं। जब इसका विरोध किया गया तो ट्रक की ऊंचाई अधिक दिखाकर 8 हजार का चालान काट दिया गया। डेहरी के मुफ्फसिल थाने की पुलिस पर यह आरोप लगाया गया।
कश्मीर से ट्रक लेकर आए अशफाक नबी ने बताया कि उसके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और काफी भद्दी-भद्दी गालियां दी है। उससे 5 हजार रुपए घूस मांगा गया। घूस नहीं देने पर 8 हजार का चालान काट दिया गया। कश्मीर के ट्रक ड्राइवर के समर्थन में अन्य ट्रक ड्राइवर एनएच पर इकट्ठा हो गए। सैकड़ो की संख्या में ट्रक ड्राइवर एनएच पर ट्रक को खड़ा कर विरोध जताने लगे।
ट्रक ड्राइवरों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान एनएच पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की इस परेशानियों को देखते हुए मौके पर पहुंचे रोहतास एसपी रौशन कुमार ने आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। बता दें कि दूसरे राज्यों का ट्रक जब बिहार में प्रवेश करता है, तब इस तरह की परेशानी आती है। मौके पर मौजूद पुलिस कप्तान का कहना था कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जो कोई भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।