किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
01-Jun-2025 03:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: देशभर में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे ही एक दुखद घटना रोहतास के नासरीगंज में सामने आई है, जहां उर्दू मध्य विद्यालय मौना में कार्यरत शिक्षक शकील अहमद का पढ़ाने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी।
प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार, शकील अहमद कक्षा में पढ़ा रहे थे, तभी अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। घटना इतनी तेजी से हुई कि न तो छात्र और न ही अन्य शिक्षक उन्हें समय रहते अस्पताल ले जा सके। कुछ ही क्षणों में उनकी मृत्यु हो गई, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शिक्षकों में कोहराम मच गया। शकील अहमद अपने पीछे तीन पुत्र और छह बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी अचानक मौत से विद्यालय के शिक्षक और स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।