पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
18-Mar-2026 02:26 PM
By RANJAN
ROHTAS:रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बीती रात एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई। रात करीब 9 बजे हथियारबंद 9 अपराधियों ने कमलेश भगत के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
डकैतों ने घर में मौजूद सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। उन्होंने परिवार के लोगों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि कोई शोर न मचा सके। इसके बाद अपराधियों ने घर से नगदी और आभूषण लूट लिए।
सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उनके अनुसार, डकैत लगभग 30 हजार रुपये नकद, करीब 400 ग्राम चांदी और सोने के कई आभूषण लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित कमलेश भगत के परिवार की महिलाओं ने बताया कि सभी अपराधी हथियार से लैस थे और उन्होंने पूरे परिवार को डराकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे कीमती सामान और आभूषण लेकर चले गए।
बताया जा रहा है कि कमलेश भगत की बेटी की शादी होने वाली थी, जिसके लिए परिवार ने पैसे और आभूषण जमा किए थे, जिन्हें डकैत लूट ले गए। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार माली समुदाय से है और उनका घर गांव से थोड़ा दूर सुनसान इलाके में स्थित है, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।