ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
21-Jun-2025 07:06 PM
By RANJAN
SASARAM: एक तो सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऊपर से यदि सिगरेट नकली पी रहे हो तो सोचिए वह शरीर को कितना नुकसान पहुंचाएगा। बिहार के रोहतास जिले में नकली सिगरेट बनाने का एक बड़ा रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलथूआ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और नकली सिगरेट फैक्ट्री का उद्भेदन किया।
बताया जाता है कि NUMBER 10 नामक के सिगरेट कंपनी के लाइसेंस पर अलग-अलग कई ब्रांडेड कंपनियों के सिगरेट बनाने का गोरखधंधे चल रहा था। जिसमें करीब 7 करोड़ से अधिक मूल्य के ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर सिगरेट बनाए गये थे। ब्रांडेड कंपनियों के नकली सिगरेट के साथ-साथ सिगरेट बनाने के मशीन को भी बरामद किया गया है। रोहतास पुलिस ने "नंबर 10" नामक सिगरेट कंपनी के संचालक गोपाल जी ओझा और उसके सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन मार्केट के बेसमेंट में सिगरेट बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जब पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की तब देखा कि "नंबर10" नामक लोकल सिगरेट के नाम पर विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के सिगरेट वहां बनाए जा रहे हैं। जब पुलिस ने छापेमारी की तब फैक्ट्री में 28 मजदूर काम कर रहे थे। पहले पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लिया और पूछताछ की तब उसने पूरा भेद खोल दिया।
इस मामले में नंबर10 नामक सिगरेट कंपनी के मालिक गोपाल जी ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के नरही थाना के सिंदुरिया गांव के रहने वाले है। वही सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बड़ागांव का रहने वाला है। पहले पुलिस ने बलथुआ की फैक्ट्री में छापामारी की। बाद में पुलिस ने वेदा के राजाराम कॉम्प्लेक्स में स्थित गोदाम में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपए का सिगरेट बरामद किया है। जो विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों का नकली सिगरेट था। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि लोकल कंपनी के नाम पर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद ब्रांडेड कंपनियों के नकली सिगरेट बनाकर इसे सप्लाई किया जा रहा था। इस मामले में मालिक और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 7 करोड़ से अधिक के सिगरेट बरामद किया गया है, वही कई मशीनों को भी जब्त किया है।




