Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Mar-2026 12:05 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डेहरी के धनटोलिया मोहल्ले में रहने वाले 19 वर्षीय अंकित शेखर ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकित नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई को लेकर लंबे समय से तनाव और डिप्रेशन में था।
अंकित शेखर रेलवे स्टेशन मास्टर के पुत्र थे। उनके पिता, अमित कुमार, करबंदीया रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं और फिलहाल पटना में थे। अंकित अपने माता-पिता और परिवार के साथ धनटोलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जाता है कि वह अपने माता के साथ मकान में ही रह रहे थे और नीट परीक्षा की तैयारी में व्यस्त थे।
मृतक की मां मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह स्नान करने बाथरूम में गई थीं। इसी दौरान अंकित ने अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनकी मां बाथरूम से बाहर आईं और यह दृश्य देखा, तो वह चौंक गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और अंकित को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
अंकित दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका छोटा भाई भी पटना में रहकर किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। अंकित की मां ने बताया कि अंकित पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई के तनाव और मानसिक दबाव में काफी परेशान था। पुलिस ने मृतक के कमरे से डिप्रेशन की दवाइयाँ बरामद की हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ स्थिति में था।
घटना की सूचना पाकर मृतक के पिता अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि अंकित ने यह कदम अपने पढ़ाई के तनाव और मानसिक दबाव के कारण उठाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकित पढ़ाई के मामले में हमेशा मेहनती और गंभीर था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से थका हुआ और परेशान दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि अंकित की आत्महत्या से मोहल्ले में शोक और सदमे का माहौल है।
अंकित की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्ले और शिक्षा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। लोगों का मानना है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों में अत्यधिक दबाव और तनाव उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है। इस मामले से यह स्पष्ट होता है कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और तनाव प्रबंधन अत्यंत जरूरी है।