जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
16-Feb-2026 08:03 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि धनगाई मोहल्ले में कुछ महिलाएं नाच-गाने का काम करती हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वेरिफिकेशन के लिए कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आर्केस्ट्रा में काम करने वाली चार महिलाओं सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई सभी महिलाएं बालिग हैं और वे शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में आर्केस्ट्रा में नाच-गान करती हैं। फिलहाल सभी की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि यह पुलिस की नियमित कार्रवाई (रूटीन वर्क) का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच जारी है।