चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
28-Mar-2026 12:13 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेहरी क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में चोरी की 10 बाइक भी बरामद की गई हैं, जिनमें आठ स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद डेहरी थाना और इंद्रपुरी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष टीम का गठन किया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने जब शेरू से पूछताछ की, तो उसके खुलासे के आधार पर दो अन्य आरोपितों रंजीत भुइया और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस गिरोह के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें वाहनों की नकली चाबियां, बाइक का लॉक तोड़ने वाले औजार और अन्य आपत्तिजनक सामान शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों की मदद से आरोपी बेहद आसानी से किसी भी बाइक को चंद मिनटों में चोरी कर लेते थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये अपराधी दिन में फल बेचने का काम करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। वहीं रात होते ही ये लोग सुनसान इलाकों या घरों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद बाइकों को दूसरे स्थानों पर ले जाकर सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह डेहरी और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है।
रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई अन्य बाइकों को कहां-कहां बेचा गया है।