नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
07-Mar-2026 05:09 PM
By RANJAN
ROHTAS:रोहतास जिले के कोचस में 22 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के कुम्हिला गांव निवासी अमित गुप्ता के रूप में हुई है। जो होली के दिन यानि 4 मार्च से लापता था, जिसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे।
4 मार्च होली के दिन वह अपने दोस्तों के यहां अबीर लगाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तब परिजन चिंतित हो गये। परिजनों ने अमित की खोजबीन शुरू कर दी। रातभर उसे परिजनों ने खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। जब अमित का पता नहीं चला तब परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। तभी दो दिन बाद अमित का शव कोचस थाना क्षेत्र के चवरी में एक गड्ढे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस घटना की सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान अमित के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों का आरोप है कि चाकू से उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।