ब्रेकिंग न्यूज़

25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय

Bihar Road Accident: दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Bihar Road Accident: रोहतास के सासाराम में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार LIC एजेंट को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar Road Accident

24-Feb-2026 05:04 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Road Accident: बिहार में लोग हर दिन सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना रोहतास के सासाराम से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दरअसल, करबंदीया थाना के आदमपुर में मंडल कारा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एलआईसी के एजेंट की मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश कुमार था, जो डेहरी के कमरनगंज वार्ड नंबर- 39 के निवासी थे। बताया जाता है की डेहरी से सासाराम आ रहे थे। 


इसी दौरान मंडल कारा के पास ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही राजेश कुमार की मौत हो गई। वह जियुत प्रजापति का पुत्र था। सूचना पर करबंदिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।