ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Road Accident in Bihar: महाकुंभ से लौट रही बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में दो महिला श्रद्धालु की मौत; 7 लोग घायल

Road Accident in Bihar: बिहार के सासाराम में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हादसे की शिकार हो गई है। सभी लोग महाकुंभ से वापस लौट रहे थे, तभी बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई।

12-Feb-2025 10:23 AM

By Ranjan Kumar

Road Accident in Bihar: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के रोहतास से आ रही है, जहां महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हादसे की शिकार हो गई है। प्रयागराज जा रही बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घटना शिवसागर के घोरघट में NH की है।


मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल 24 परगना के तीरोंगा की रहने वाली जीतू दास और लक्ष्मी चक्रवर्ती के रूप में हुई है जबकि सात लोग घायल हैं। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से पश्चिम बंगाल से जा रहे थे, तभी शिवसागर में यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जाता है कि यह लोग कुंभ स्नान करने गए थे और वहां से लौट के दौरान घोरघट के पास यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला तृषा दास तथा इंदु दास के अलावा पल्लव बनर्जी, रोशन घोष, उज्जवल दास तथा गाड़ी के दो चालक उमर फारूक और अंसार अली भी घायल है।