किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
16-Jan-2025 10:26 PM
By First Bihar
rohtas crime news: खबर एसटीएफ की सफलता से जुड़ी हुई है। एसटीएफ ने बिहार रोहतास जिले में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान 45 करोड़ की लॉटरी जब्त की गयी वही छपाई में इस्तेमाल होने वाली 4 करोड़ की मशीन भी बरामद किया गया है। मौके से 103 मजदूरों को लॉटरी की छपाई करते पकड़ा गया है वही 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। लॉटरी छापते पकड़े गये मजदूरों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शाहाबाद रेंज के DIG सत्यप्रकाश और एसपी रोशन कुमार ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने राइस मिल की आड़ में अवैध लॉटरी का कारोबार दो साल से चल रहा था जिसकी सूचना मिलते ही पटना STF ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। इस गिरोह ने पहले धनबाद में बड़े पैमाने पर लॉटरी का कारोबार शुरू किया उसके बाद बिहार में दो साल से यह धंधा कर रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर बारह पत्थर मोहल्ले के 3 घरों में एसटीएफ ने छापेमारी की। एसटीएफ को यह पता चला था कि तीनों घर के लोग लॉटरी बेचने का काम करते है। 72 घंटे की छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ कि यहां लॉटरी की छपाई की जाती थी। करोड़ों रुपये का यह धंधा छुपकर किया जा रहा था। अब इस मामले की जांच ईओयू और ईडी करेगी। फिलहाल पकड़े गये 103 मजदूरों को कल 17 जनवरी को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।