किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Nov-2025 07:06 PM
By First Bihar
ROHTAS: नोखा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। मतदान के दिन अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है। सीओ मधुसूदन चौरसिया ने इस बात की पुष्टि की है।
अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें नोखा से जेडीयू के उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी मतदान के दिन अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर घूम रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी वोटिंग के दिन पार्टी का झंडा या प्रचार सामग्री का प्रदर्शन करता है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। जेडीयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी पर केस दर्ज होने के बाद नोखा में राजनितिक हलचल तेज हो गयी है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।