किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
09-Oct-2025 06:03 PM
By RANJAN
SASARAM: जन सुराज पार्टी ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही रितेश पांडे के नाम की घोषणा हुई, जनसुराज के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। लोग जश्न मनाने लगे। करगहर का प्रत्याशी बनाये जाने से रितेश पांडेय भी काफी खूश हैं। वो कह रहे हैं कि पार्टी के भरोसा पर खरा उतरूंगा।
बता दें कि रितेश पांडेय अभी करगहर में ही हैं। पटना के प्रेस वार्ता में करगहर सीट की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। रितेश पांडेय और उनके समर्थक 'जय बिहार' के नारे लगाने लगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रितेश पांडे को शुभकामनाएं दी। बता दें कि रितेश रंजन पांडेय करगहर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में पार्टी के भरोसा पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
करगहर का टिकट मिलने से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय भी काफी खुश हैं। उन्होंने करगहर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता को हम यह भरोसा दिलाते हैं कि हम इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जो विश्वास हमारी पार्टी ने हमारे ऊपर दिखाई है। जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पर हम अपने तन मन धन से इस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे हमारा पूरा का पूरा समय अब जन सेवा के लिए है और हमारे क्षेत्र की जनता के लिए है।
