Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल
08-Feb-2026 04:48 PM
By RANJAN
ROHTAS: सोशल मीडिया पर लाइक और सब्सक्राइब बनाने के चक्कर में 4 वीडियो क्रियेटर सलाखों के पीछे चले गये। मामला रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन का है। जहां पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाना इन चारों वीडियो क्रिएटरो को काफी महंगा पड़ गया। डेहरी के मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने 4 वीडियो क्रिएटरो को एक साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी तथा एक स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर सड़क पर आने जाने वाले लोगों को रोक रहे हैं तथा वीडियो बना रहे हैं। इस पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। शत्रुघन कुमार, राहुल कुमार, शंभू कुमार तथा प्रिंस कुमार को पकड़ा गया है। जिसमें दो युवक पुलिस की वर्दी में थे। इस संबंध में डेहरी के एएसपी अतूलेश झा ने बताया कि इन लोगों के पास से लकड़ी के बने कई नकली हथियार जैसा सामान मिला है। साथ ही प्लास्टिक का पिस्टल भी बरामद किया गया है। जो सभी नकली है।
साथ ही इन लोगों की जो वर्दी है वह असली है और वर्दी पर लगा बिहार पुलिस का लोगों भी असली है। पुलिस का कहना है कि यह लोग स्वांग रचने का काम करते हैं। बता दे की इन लोगों का कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। यह लोग खासकर पुलिस की वर्दी में रील बनाने का काम करते हैं। सवाल उठता है कि वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस की वर्दी में रील बनाने वालों वीडियो क्रिएटरो के बीच हड़कंप मच गया। बता दे कि इन दिनों पुलिस तथा सेना की वर्दी में रील बनाने की प्रचलन हो गया है। लेकिन इस बार रील बनाना इन लोगों को महंगा पड़ गया।