ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: शहादत को सलाम, शहीद CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, ‘भारत माता जय’ के लगे नारे

Bihar News: बिहार के रोहतास में शहीद सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही माहौग गमगीन हो गया. लोगों ने नम आखों से शहीद को अंतिम विदाई दी.

24-Apr-2025 11:58 AM

By Ranjan Kumar

Bihar News: खबर रोहतास से है, जहां चेनारी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान दिलीप पासवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी और भारत माता जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


दरअसल, 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक प्रेशर बम विस्फोट में दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनके शव को सीआरपीएफ के द्वारा पैतृक गांव चेनारी लाया गया है। 


जैसे ही मृतक शव गांव पहुंचने कोहराम मच गया ग्रामीणों ने उनके सम्मान में नारे लगाए तथा पूरे गांव में अपने शहीद जवान के श्रद्धांजलि देने के लिए लोग सड़क पर उमड़ पड़े। मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी के अलावे सीआरपीएफ के डीआईजी भी मौजूद रहे। 


बता दे कि आज गार्ड ऑफ ऑनर के बाद इनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बता दे की गस्ती के दौरान प्रेशर पंप विस्फोट में यह घायल हो गए थे। इनके पीछे उनके मां-पिताजी के अलावा पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वर्ष 2017 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। बता दे की 2012 में उनकी शादी हुई थी।