ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: इलाज के दौरान मरीज की मौत, आक्रोशित लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में किया तोड़फोड़, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

सड़क हादसे में घायल 18 साल के युवक को डॉ. प्रह्लाद कुमार के नर्सिंग होम शिवाटिका में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया।

08-Feb-2025 08:29 PM

By RANJAN

saharsa news: सहरसा के बटराहा स्थित निजी अस्पताल में सड़क हादसे में घायल मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मरीज की मौत से गुस्साएं लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और बवाल मचाया। आक्रोशित लोगो ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 


मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 42 बटराहा निवासी संतोष शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि भारतीय नगर मोड़ के समीप दो बाइक में टक्कर हुई थी। जिसमें बाईक सवार सुबोध कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। शनिवार को ही जख़्मी हालत में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


परिजनों को बताया गया कि मरीज का ईलाज चल रहा है। कैश काउंटर पर 25 हजार करने की बात कही गयी। परिजनों ने जब पैसे जमा किये तब बताया गया कि घायल मरीज की मौत हो गई। ऐसे में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे और हंगामा मचाने लगे।


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उधर अस्पताल के डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई कर रही है।