काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
26-Mar-2026 04:50 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 29 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई जिले के करगहर थाना क्षेत्र में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के नीमडिहरा गांव के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी देखी गई। स्थानीय लोगों को जब गाड़ी पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के अंदर से 29 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसे अलग-अलग 29 पैकेट में रखा गया था। इतने बड़े पैमाने पर गांजा मिलने से यह साफ है कि तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है और इसे कहीं सप्लाई करने की तैयारी थी।
पुलिस के अनुसार, गाड़ी का नंबर झारखंड राज्य का है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए और गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले।
इस मामले में कुमार वैभव ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी जांच तेज कर दी गई है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।