लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद
12-Mar-2026 08:08 AM
By First Bihar
SASARAM: नीतीश कुमार की शराबबंदी वाले राज्य बिहार में ऐसे ऐसे कारनामे सामने आ रहे हैं कि आप हतप्रभ रह जाएंगे. अब ऐसा कारनामा सामने आया है जो फिर आपको हैरान कर देगा. बिहार के एक सीनियर IAS अधिकारी की पत्नी का इलाज करने पहुंचा सरकारी डॉक्टर नशे में धुत्त था. अधिकारी की पत्नी उस डॉक्टर का हाल देखकर हैरान रह गईं.
सासाराम में हुआ वाकया
बिहार के सासाराम में ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सदर अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर शराब के नशे में ड्यूटी करने और एक हाई-प्रोफाइल मरीज का इलाज करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला इसलिए भी ज्यादा गंभीर हैं क्योंकि मरीज कोई और नहीं बल्कि पटना प्रमंडल के आयुक्त (कमिश्नर) अनिमेष पराशर की पत्नी थीं।
क्या है पूरा मामला?
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, पटना के कमिश्नर अनिमेष पाराशर की पत्नी माँ मुंडेश्वरी धाम से लौट रही थीं। इसी दौरान पहाड़ी पर उनके पैर में एक कांटा चुभ गया। इलाज के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया। सदर अस्पताल के कार्यकारी उपाधीक्षक डॉ. असित रंजन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
डॉक्टर ने कांटा निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन उनके व्यवहार और बातचीत के तरीके को देखकर कमिश्नर की पत्नी को संदेह हुआ कि डॉक्टर शराब के नशे में धुत्त हैं। जैसे ही डॉक्टर को यह आभास हुआ कि उनकी जांच की जा सकती है या उनकी पोल खुल गई है, वे वहां से भाग निकले।
डॉक्टर की दारूबाजी का पुराना इतिहास
स्थानीय लोगों के मुताबिक, डॉ. असित रंजन के लिए यह कोई पहला मामला नहीं है। उन पर पहले भी ऑन-ड्यूटी शराब पीने के आरोप लग चुके हैं। वे पहले भी नशे की हालत में गिरफ्तार हो चुके हैं। तब उन्हें सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भी रखा गया था। पिछली बार वे जुर्माना भरकर छूट गए थे।
विभागीय कार्रवाई और जांच होगी
इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन ने डॉ. असित रंजन से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे लिखित जवाब माँगा गया है और यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उन पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर का पक्ष
दूसरी ओर, आरोपी डॉ. असित रंजन ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे मैडम के इलाज के समय सर्किट हाउस में नहीं, बल्कि ट्रॉमा सेंटर में थे। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि दो घंटे इंतजार करने के बाद भी जब सैंपल टीम नहीं पहुँची, तो वे वहां से औरंगाबाद चले गए।