किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Apr-2025 07:20 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: सासाराम में रामनवमी को लेकर प्रशासन का पुराना अनुभव बेहतर नहीं रहा है। ऐसे में सांप्रदायिक तनाव को कम करने एवं और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रोहतास जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
जिलाधिकारी उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैगमार्च नगर के उसे इलाके से होकर गुजरी जिधर से रामनवमी के दिन जुलूस निकलेगी। चुकी रामनवमी का जुलूस काफी भीड़ बाहर वाले एवं सैकड़े रास्तों से होकर गुजरती है।
ऐसे में जिला प्रशासन ने उन सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। डीएम उदिता सिंह ने बताई कि रामनवमी के जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। सासाराम काफी संवेदनशील क्षेत्र रहा है। जिसको देखते हुए जगह-जगह मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही जुलूस के रूट को पहले से तय कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन जिन-जिन क्षेत्रों से ये गुजरेगी, उस इलाके में विशेष चौकसी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर आज जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। एसपी रौशन कुमार ने कहा की विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है।