ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: लड़की भगाने के आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News: बिहार में पुलिस कस्टडी से आरोपियों के फरार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब रोहतास जिले में एक और आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है.

27-Apr-2025 11:04 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में पुलिस कस्टडी से आरोपियों के फरार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में एक और आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब पुलिस ने लड़की भगाने के मामले आरोपी शाहनवाज फारूकी को गिरफ्तार कर थाने लाया था, लेकिन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया।


वहीं, पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है, जब आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हुए हैं। इससे पहले काराकाट थाना क्षेत्र में दो आरोपी पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से भागने में सफल रहे थे। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। थाने में हुई इस घटना पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया गया है, जिससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।


एसपी रौशन कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "डेहरी पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।" बता दें कि इससे पहले, पिछले सप्ताह काराकाट थाना क्षेत्र में दो और आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हुए थे। पहला मामला शराब बिक्री के आरोपी अशोक कुमार साह का था, जिसे उत्पाद पुलिस ने दबोचा था। 


अशोक को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन न्यायालय परिसर में पुलिस को चकमा देकर उसने हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तीन दिन बाद उसे दबोच लिया, और उसने बाद में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, एक अन्य आरोपी काराकाट पुलिस के पास से पेशी के दौरान कागजात तैयार करने के समय फरार हो गया था।


इन घटनाओं के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस कस्टडी से आरोपियों का फरार होना पुलिस की लापरवाही और सुरक्षा में कमी को दर्शाता है। खासकर जब आरोपितों को थाने में लाया जाता है, तब उनकी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाना चाहिए था। कई मामलों में आरोपित कोर्ट परिसर तक से फरार हो चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस कस्टडी में सुरक्षा की कड़ी निगरानी की आवश्यकता है।


फिलहाल, रोहतास पुलिस ने शाहनवाज फारूकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी है, और उम्मीद की जा रही है कि उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस कस्टडी से आरोपियों के फरार होने की समस्या पर बिहार पुलिस को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हो रही है।