ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

Home / bihar / rohtas-news / Bihar News: रातों-रात एक ही तालाब में लाखों रुपए की मछलियां मरने से...

Bihar News: रातों-रात एक ही तालाब में लाखों रुपए की मछलियां मरने से मचा हड़कंप, हुआ ₹20 लाख का नुकसान

Bihar News: सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरे के तालाब में लाखों रुपये की मछलियां मर गईं हैं। संवेदक ने जहर डालने का शक जताया है। गंदे पानी और बंद नहर प्रणाली भी हो सकते हैं कारण। ASI के तहत जांच हुई शुरू।

10-Jul-2025 11:45 AM

By First Bihar

Bihar News: सासाराम से चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहां ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरे के तालाब में लाखों रुपये की मछलियां अचानक मर गईं हैं। मछली पालक संवेदक ने तालाब में जहर डालने की आशंका जताई है। हालांकि, बंद नहर प्रणाली को भी इसका कारण हो सकता है। इस घटना से संवेदक को भारी नुकसान हुआ है और आसपास के क्षेतत्रों में दुर्गंध भी खूब फैल रही है।


यह घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में स्थित शेरशाह सूरी मकबरे के परिसर में बने तालाब की है। गुरुवार को तालाब में लाखों रुपये की मछलियां मरकर पानी की सतह पर तैरने लगीं, जिससे आसपास भारी दुर्गंध फैल गई। मछली पालन का टेंडर लेने वाले संवेदक दीना चौधरी ने बताया है कि उन्होंने 35 लाख रुपये में तालाब का टेंडर लिया था, जिसमें से 18 से 20 लाख रुपये की मछलियां मर गईं हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


संवेदक का शक है कि किसी ने तालाब में जहर डाला है जिसके कारण मछलियां मरीं हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि पहले नहर के माध्यम से तालाब में ताजा पानी आता था और गंदा पानी बाहर निकल जाता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से नहर का इनलेट और आउटलेट सिस्टम बंद है। इससे तालाब में गंदगी जमा हो गई। ये भी मछलियों की मौत का एक कारण हो सकता है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के तहत इस तालाब का टेंडर हर साल निकाला जाता है। यह पहली बार नहीं है जब तालाब की मछलियां मरी हों। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार, सासाराम, रोहतास