किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Oct-2025 07:57 AM
By First Bihar
Bihar News: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर में बीती रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह हादसा उस समय हुआ जब ऑटो सासाराम से बिक्रमगंज की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान बिक्रमगंज के करमैनी खुर्द गांव के निवासियों के रूप में हुई है, जिनमें एक मृतक का नाम श्रीकांत प्रसाद है और अन्य दो उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
इन घायलों को तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: रंजन कुमार